Dabra News : पेट्रोल पंप कर्मचारी की लापरवाही युवक पर पड़ी भारी, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

Dabra News : पेट्रोल पंप कर्मचारी की लापरवाही युवक पर पड़ी भारी, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

Dabra News : ग्वालियर जिले के भितरवार के भितरवार के गोहिंदा स्थित पेट्रोल पंप पर लापरवाही का वीडियो का सामने आया है। यहां रविवार को पेट्रोल डलवाने पहुंचा युवक हादसे का शिकार हो गया। पंप पर कर्मचारी पाइप के नोजल काे बाइक की टंकी में डालकर पेट्रोल भरने लगा। तभी उसका नोजल बाइक सवार के मुंह की ओर कर दिया। इससे बाइक सवार के मुंह और आँखों में पेट्रोल चला गया। पम्प संचालक और परिजन उसे सबसे पहले भितरवार स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे तो बाद में उसकी खराब हालत के चलते उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। घटना से संबंधित वीडियो भी वायरल हो रहा है।

यह है मामला

आपको बता दें कि ग्राम गोहिंदा निवासी नरेश पुत्र पूरन जाटव उम्र 32 वर्ष रविवार की दोपहर गोहिंदा स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने पहुंचा था उसी दौरान पेट्रोल डाल रहे युवक ने अचानक झटके से पाइप को बाहर निकाला। जिससे पाइप में आ रहा पेट्रोल नरेश के मुंह,नाक और कान में चला गया। चेहरे पर पेट्रोल गिरते ही नरेश की हालत खराब हो गई। पम्प संचालक तत्काल उसे लेकर भितरवार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया है। घटना से संबंधित वीडियो भी इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”814014437″]

आपको बता दें कि आमतौर पर पेट्रोल डाल रहे युवक पेट्रोल बचाने के चक्कर में हमेशा झटके से पाइप को गाड़ी में से बाहर निकालते हैं। आज की घटना भी ऐसी ही है जिसमें युवक ने झटके से मोटरसाइकिल से पाइप को बाहर निकाला पेट्रोल बचाने और गलत टाइमिंग के चलते अधिकांश पेट्रोल पाइप में ही रह गया जो युवक के चेहरे पर जा गिरा। जिससे यह हादसा हो गया फ़िललाल युवक का ग्वालियर में इलाज चल रहा है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”814015124″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews