Dabra News : डेढ़ घंटे की बारिश ने ही खोल दी नगरपालिका के दावों की पोल, कई इलाकों में भरा पानी

Dabra News : डेढ़ घंटे की बारिश ने ही खोल दी नगरपालिका के दावों की पोल, कई इलाकों में भरा पानी

Dabra News : डबरा शहर में हो रही मानसून की तेज बारिश से लोगो को गर्मी व उमस से राहत मिली है। वही शहर के कई इलाकों में पानी भर जाने से आमजन को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है। आज लगभग डेढ़ घंटे हुई बारिश में नगरपालिका के विकास कार्यों की जो पोल खुली है वह शायद पिछले कई वर्षों में देखने को नहीं मिली होगी नगर पालिका क्षेत्र के अधिकतर वार्डों और बाजारों की हालत तालाब की तरह दिखी ऐसे लग रहा था जैसे शहर में तालाब बना दिए हो शहर के सर्राफा बाजार में तो मानों ऐसा लग रहा था कि कोई नदी बह रही है और वार्ड क्रमांक 19 में भी लगभग ऐसी ही स्थिति देखने को मिली।

न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही नगर पालिका ने दिखाई गंभीरता

इसका मुख्य कारण है नगर पालिका द्वारा पूर्व में कराई नालों की सफाई क्योंकि सफाई का ठेका किसी ऐसे ठेकेदार को दिया गया जिसके द्वारा नालों की सफाई सही से नहीं कराई गई इसी का परिणाम है कि आज करीब 1:30 घंटे हुई झमाझम बारिश ने नगर पालिका की साफ-सफाई के विकास कार्य की पोल खोल कर रख दी है शहर के कई भागों में जो निचले एरिया में आते है वहां तो लोगों के घरों में नालियों का गंदा पानी पहुंच गया। जिसके कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस और न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही नगर पालिका ने गंभीरता दिखाई है।

[dgv_vimeo_video id=”844293425″]

[dgv_vimeo_video id=”844293929″]

आखिरकार डबरा नगरपालिका वार्ड के लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं देगा तो लोग अपनी फरियाद लेकर कहां जाएंगे क्योंकि ना तो नगरपालिका अध्यक्ष इन समस्याओं पर ध्यान दे रहे हैं और ना ही जिम्मेदार अधिकारी, बड़ी बात तो यह है कि लगभग 4 बजे मीडियाकर्मी नगर पालिका पहुंचे तो कुछ जिम्मेदार अधिकारी अपनी कुर्सी पर ही मौजूद नहीं थे जब अधिकारी और कर्मचारी ही समय से पहले दफ्तरों में अपनी कुर्सी छोड़ देते हो तो ऐसी नगरपालिका की हालत क्या होगी यह तो आप सोच कर ही अंदाजा लगा सकते हैं ऐसे में बरसात के कारण वार्डों में हो रही इस जलभराव की परेशानी को कैसे खत्म किया जाएगा क्योंकि अभी तो बरसात की शुरुआत है और आगे ना जाने कितनी बरसात होने वाली है लेकिन नगरपालिका के जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों से बचते नजर आ रहे हैं।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”844294482″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews