
Dabra Theft of Public Toilet News : डबरा में एक ऐसा मामला सामने आया है जो हैरान करने वाला है दरअसल यहां एक सार्वजनिक शौचालय चोरी हो गया, यह मामला तब सुर्खियों में आया जब आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा पारस गुर्जर ने जन सुनवाई में अपने साथियों के साथ अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन देकर डबरा नगर पालिका के खिलाफ जांच कर मूत्रालय चोरी करने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
यह है पूरा मामला
बता दें कि पारस गुर्जर ने बताया कि मेरे द्वारा सूचना के अधिकार 2005 (6)(1) अधिनिमय के तहत नगर पालिका से सार्वजनिक शौचालय एवं मूत्रालय की जानकारी मांगी गई। जिसमे नगर पालिका डबरा ने रखे मूत्रालय और सार्वजनिक शौचालय की सूची दी। जिसको लेकर पारस गुर्जर के द्वारा अरु तिराह वार्ड क्रमांक 2 पर मूत्रालय तलाशा गया लेकिन मौजूदा जगह पर कोई सार्वजनिक शौचालय या मूत्रालय नही मिला।


[dgv_vimeo_video id=”790146738″]
एसडीएम द्वारा नगरपालिका सीएमओ को दिए जाँच के निर्देश
आम आदमी पार्टी द्वारा डबरा एसडीएम प्रखर सिंह को ज्ञापन देकर नगर पालिका डबरा के ऊपर एफआईआर की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि डबरा एसडीएम प्रखर सिंह द्वारा जांच के लिए आश्वासन दे दिए गए है लेकिन वह इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं है उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि जिस तरह से एसडीएम महोदय द्वारा डबरा नगरपालिका सीएमओ को जांच के लिए निर्देशित किया गया। उनको नहीं लगता है कि डबरा नगरपालिका पर कोई जांच बिठाई जाएगी या कोई कार्रवाई होगी क्योंकि डबरा नगरपालिका सीएमओ के पास 3 नगर पालिका का प्रभार है, जिससे वह नियमित रूप से डबरा नगर पालिका में नहीं बैठते है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”790146255″]
