
Dabra Crime News : डबरा शहर के कई इलाकों में जुआ खिलाने का गोरखधंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। इन्हीं में से एक कड़ी डबरा सिटी थाने के हाथ लग गई है। जहाँ मंगलवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग रोड पर एक मकान में दबिश देकर जुआ खेल रहे लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया है। मौके से पुलिस ने लगभग 15000 रुपए और ताश की गड्डी बरामद की है।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर बुजुर्ग रोड पर बने एक मकान में दबिश दी जहां पर कुछ लोग जुए के अलग-अलग फड़ लगाकर जुआ चला रहे थे जिसमें पुलिस ने लगभग 15000 रुपए और ताश की गड्डी बरामद की है जिसमें आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”786033490″]
सख्त से सख्त की जाएगी कार्रवाई
सिटी थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि थाने के अंतर्गत आने वाले बुजुर्ग रोड पर मुखबिर की सूचना पर एक जुए के फड़ पर कार्रवाई की गई जहां पर कुछ लोग अलग-अलग फड़ लगाकर जुआ चला रहे थे जहां पर पुलिस ने दबिश देकर एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों को हिरासत में लिया और जुए की रकम और कुछ ताश की गड्डी बरामद की। साथ ही उन्होंने कहा कि डबरा शहर में सट्टा और जुआ जैसे कारोबार अब नहीं फल-फूल सकेंगे शहर में जहां पर जुआ और सट्टा चलाया जाता है वहां की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”786033822″]
[dgv_vimeo_video id=”786034048″]
