
Dabra News : देश प्रदेश में चुनावी शंखनाद हो चुका है। प्रशासन भी इसको लेकर सजग और मुस्तैद हो चुका है। इसी कड़ी में मतदान जागरूकता अभियान को लेकर डबरा में शिक्षक और स्कूली बच्चों सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों और मतदाताओं ने हजारों की संख्या में एकत्रित होकर विशाल रैली शहर में निकाली गई। रैली में बच्चों ने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।
5000 मतदाताओं और स्कूली छात्र-छात्राओं नें इस रैली में लिया भाग
सब काम छोड़ दो- सबसे पहले वोट दो तथा जन-जन की यही पुकार वोट डालना हम सबका अधिकार के नारे भी लगाए। यह रैली तहसील परिसर से होते हुए पिछोर तिरहा पहुंची और वापस तहसील परिसर में आकर इसका समापन हुआ। वहीं इस रैली को लेकर डबरा बीआरसी विवेक चौकोटिया ने कहा लोकसभा का चुनाव नजदीक हैं। जिसे देखते हुए लगभग 5000 मतदाताओं और स्कूली छात्र-छात्राओं नें इस रैली में भाग लिया।
[dgv_vimeo_video id=”930333323″]
इस रैली का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए सचेत करना है। क्योंकि लोकसभा चुनाव में देखा गया है कि मतदाताओं का रुझान मतदान करने में काम रहता है। लेकिन इस रैली के माध्यम से मतदाताओं को जगाया जा रहा है। कि अधिक से अधिक मतदान करें और अपने मत का सही चुनाव करें यही इस रैली का मुख्य उद्देश्य है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”930333699″]
