Dabra News : सोसायटी सेक्रेटरी के द्वारा किसानों के साथ की लाखों की ठगी, पीड़ितों ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

ग्राम के कई किसानों के साथ यह धोखाधड़ी हुई है इसके संबंध में उन्होंने एसडीएम से शिकायत भी की है लेकिन अब तक उनके इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की गई वहीं एसडीएम ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
dabra sdm

Dabra News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के अंतर्गत ग्राम गिजौर्रा में किसानों के साथ सोसाइटी सैकेट्री के द्वारा धोखाधड़ी कर लाखों रुपए की राशि किसानों के खाते से निकलने का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित किसानों ने लगभग हफ्ते भर पहले डबरा एसडीएम को सोसाइटी के इस संबंध में शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन हफ्ते भर बाद भी किसानों को कोई न्याय नहीं मिल सका। इसी संबंध में एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर किसानों नें एक बार फिर डबरा एसडीएम से न्याय की गुहार लगाते हुए मुलाकात की। जिसमें डबरा एसडीएम दिव्यांशु चौधरी ने किसानों को जल्द ही इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

क्या है पूरा मामला

वहीं पीड़ित किसान लक्ष्मण सिंह ने बताया वह ग्राम गिजौर्रा का निवासी हैं। लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उनके साथ सोसाइटी के सैकेट्री मानसिंह यादव के द्वारा फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर उनपर कर्ज दर्शाते हुए उनके खाते में हॉल्ड लगवा दिया। लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 मैं उनके खाते में हॉल्ड लगवा दिया था। जिसके कारण उन्हें काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। लेकिन जब उन्होंने अकाउंट होल्ड का कारण जानने की कोशिश की। तो उन्हें बताया गया कि उनके द्वारा सोसाइटी से कर्जा लिया गया है जिसके कारण कर्ज न चुकाने पर उनके अकाउंट में हॉल्ड लगाया गया इस संबंध में लक्ष्मण सिंह ने बताया उन्होंने अब तक कोई कर्जा नहीं लिया बल्कि सोसाइटी सेक्रेट्री द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी कर उनके नाम से पैसे निकाले गए हैं जिसकी शिकायत उन्होंने आवेदन देकर डबरा एसडीएमसी भी की है।

वहीं मामले में पीड़ित किसान दर्शनलाल शर्मा ने भी सोसाइटी सैकेट्री मानसिंह यादव पर धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए बताया कि उनके साथ भी सोसाइटी सैकेट्री के द्वारा धोखाधड़ी कर उनके खाते से लोन निकाल लिया गया है जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी दर्शनलाल शर्मा ने बताया उन्होंने सोसाइटी पर अपनी फसल डाली इसके बाद उन्हें उनकी फसल का पैसा ना देते हुए पैसा सोसाइटी द्वारा काट लिया गया इसके बाद उन्होंने सैकेट्री से इस संबंध में बात की तो उसने ने उन्हें बताया की उनके खाते से लोन निकाला गया था जिसके पैसे सोसाइटी द्वारा काटे गए हैं तब उन्हें मालूम चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है वहीं दर्शनलाल शर्मा ने बताया कि पहले भी सोसाइटी सैकेट्री को ऐसे फर्जीवाड़े में सस्पेंड किया गया था लेकिन फिर उसके बाद किसी कारण से उसे बहाल कर दिया गया लेकिन अभी किसानों के साथ धोखाधड़ी हो रही है। दर्शनलाल ने बताया कि ग्राम के कई किसानों के साथ यह धोखाधड़ी हुई है इसके संबंध में उन्होंने एसडीएम से शिकायत भी की है लेकिन अब तक उनके इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की गई वहीं एसडीएम ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”989692995″]

[dgv_vimeo_video id=”989693298″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews