
डबरा,अरुण रजक। पुनरीक्षण अभियान 2023 के अंतर्गत डबरा (dabra) तहसील में मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। बता दें कि रैली को एसडीएम प्रखर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पिछोर तिराहे से शुरू होकर प्रमुख मार्गो से होती हुए नगर पालिका परिषद भवन पहुंचकर समाप्त हो गई। इस रैली में प्रभारी तहसीलदार तोमर, स्वीप प्लान के नोडल अधिकारी, बीआरसीसी विवेक, बीईओ रजक, निर्वाचन कार्यालय प्रभारी आरिफ खान, राकेश शर्मा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र शामिल हुए।
यह भी पढ़े…अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर लटका युवक, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बता दें कि 2023 में विधानसभा चुनाव होना है इसके लिए नगर में स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक बड़ी रैली निकालकर नए मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए तथा जो युवा 1 जनवरी 2023 तक अपनी उम्र 18 वर्ष पूर्ण कर लेता है तो वह भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते है। एक माह तक चलने वाले इस आयोजन में अधिकारियों द्वारा आम जन से अपील की है जो मतदाता मृत हो गए या और कहीं चले गए उनके नाम कटाने तथा जो मतदाता बाहर से आए हैं वे अपना नाम संबंधित बीएलओ केंद्र पर जाकर जुड़वा सकते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”768938027″]
[dgv_vimeo_video id=”768938450″]
गौरतलब है कि देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो जैसे नारे लगाए गए। शत प्रतिशत मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर आने के लिए लोगो से बढ़ चढ़ कर मतदान करने के लिए जागरूक किया।
[dgv_vimeo_video id=”768942045″]
