Dabra News : आकर्षक झांकियों के साथ सजे मंदिर, श्रद्धालु और भक्तों में दिखा उत्साह

Dabra News : आकर्षक झांकियों के साथ सजे मंदिर, श्रद्धालु और भक्तों में दिखा उत्साह

Dabra News : डबरा शहर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी पूरी हो गई है। जन्माष्टमी पर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के मंदिरों की भव्य तरीके से सजावट की गई। इस पर्व को लेकर हजारों की तादात में मंदिरों पर श्रद्धालु और भक्तों की देखी जा रही है। वहीं प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।

भव्य तरीके से सजे मंदिर

बता दें कि मंदिरों पर भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर भक्तों के द्वारा जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया श्रद्धालुओं में जन्माष्टमी को लेकर बड़ा ही हर्षोल्लास देखने को मिल रहा है, सुबह से ही भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया था। मंदिरों पर कई जगह अधिक भीड़ होने के कारण व्यवस्थाओं के लिए पुलिस प्रशासन भी तैनात दिखा।

वहीं मंदिरों में भक्तों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जय जयकार की गूंज सुनाई दे रही है, आपको बता दें कि सनातन धर्म श्री कृष्ण जन्माष्टमी को एक महत्वपूर्ण दिन बताया गया है क्योंकि आज ही के दिन रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का कारावास में जन्म हुआ था तभी से कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार सनातन धर्म में प्रचलित है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”862109015″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews