Dabra News : सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण को लेकर वार्ड वासियों ने एसडीएम से की शिकायत

Dabra News : सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण को लेकर वार्ड वासियों ने एसडीएम से की शिकायत

Dabra News : डबरा के वार्ड क्रमांक 4 जेल रोड स्थित कॉलोनी में आम रास्ते पर हो रहे भवन निर्माण का वार्ड वासियों ने विरोध करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर आवेदन देकर शिकायत की है जिसमें कॉलोनी वासियों ने शिकायती आवेदन में दर्शाया है कि कई वर्षों से जेल रोड पर रह रहे हैं और उनके घरों के सामने से 20 फुट की सड़क निकली है लेकिन कल्लन खान नामक युवक द्वारा बीच सड़क पर भवन निर्माण किया जा रहा है जिसके कारण समस्त कॉलोनी वासियों का आम रास्ता बंद हो रहा है समस्त कॉलोनी वासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है जबकि यह रास्ता लगभग 30 वर्ष पुराना है इसी रास्ते से सभी कॉलोनी वासी आवागमन करते हैं।

स्थानीय शख्स राजा गोस्वामी ने बताया कि वह कई वर्षों से वार्ड क्रमांक 4 में निवास कर रहे हैं। लेकिन जहां उनका निवास है उस कॉलोनी की रोड 20 फ़ीट फोटो नक्शे में दर्शाई गई है और वह उसी से आवागमन करते हैं लेकिन किसी व्यक्ति कल्लन खान द्वारा और आम रास्ते पर भवन निर्माण कराया जा रहा है जिसके कारण सभी कॉलोनी वासियों का रास्ता बंद हो रहा है जिससे सभी को काफी परेशानियां आ रही हैं उन्होंने बताया कि कल्लन खान बरोठा ग्राम के निवासी हैं वह प्रॉपर्टी खरीदने, बेचने का ही काम करते हैं जब भवन निर्माण कार्य को रोकने के लिए कॉलोनी वासी मौके पर पहुंचे तो जिनके द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा है उन्होंने ₹5,00,000 की मांग की और कहा कि अगर आपको रास्ता चाहिए तो ₹5लाख दे दो और रास्ता निकाल लो इसी की शिकायत लेकर आज सभी कॉलोनी वासी एसडीएम साहब के पास शिकायत लेकर गए हैं। फिलहाल किन्ही कारणों से एसडीएम साहब जनसुनवाई में नहीं बैठे हैं और अन्य अधिकारी बैठे हुए हैं जिन को शिकायती आवेदन देकर सूचना दे दी गई है।

वहीं कॉलोनी में रह रही एक वृद्ध महिला हम्मेरो बाई ने बताया कि उन्होंने 40 साल पहले जेल रोड पर एक प्लॉट खरीदा था जहां से उनका रास्ता है वह 20 फुट की रोड है जहां से सभी का आना जाना है लेकिन कल्लन खान द्वारा उस रास्ते पर अतिक्रमण कर भवन निर्माण कराया जा रहा है जिसके कारण सभी को निकलने में असुविधाएं हो रही है।

[dgv_vimeo_video id=”831512512″]

[dgv_vimeo_video id=”831513543″]

वार्ड क्रमांक 4 निवासी नाथूराम ने बताया कि जेल रोड पर उनका प्लॉट है जिसका आम रास्ता 20 फ़ीट का है जहां से सभी कॉलोनी वासी आवागमन करते हैं उन्होंने बताया कि मोहल्ले वालों ने उन्हें सूचना दी कि आम रास्ते पर किसी व्यक्ति द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा है जिस पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो भवन निर्माण चल रहा था जिसकी शिकायत लेकर आज सभी कॉलोनी वासी मिलकर डबरा एसडीएम कार्यालय आए हैं उनका कहना है कि अगर बीच रास्ते पर भवन निर्माण कराया गया तो सभी कॉलोनी वासियों के लिए निकलने की रास्ता बंद हो जाएगी और काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”831513805″]

[dgv_vimeo_video id=”831514122″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews