Dabra News : नगर पालिका की लापरवाही से वार्डवासी परेशान, जानें पूरा मामला

Dabra News : नगर पालिका की लापरवाही से वार्डवासी परेशान, जानें पूरा मामला

Dabra Municipality News : डबरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नगरपालिका द्वारा सीसी रोड सहित नाला-नाली का निर्माण करवाया जा रहा है। इस दौरान माॅनीटरिंग नहीं हाेने और अनदेखी के चलते कई जगह ठेकेदाराें द्वारा मनमाना, घटिया निर्माण किया जा रहा हैं। इसका जनता विरोध करती है तो जिम्मेदार ध्यान नहीं देते हैं। साथ ही कहीं तो काम अधूरा है, तो किसी जगह काम पूरा होने के साथ मौके से वेस्ट मटेरियल भी नहीं हटाया गया है जो परेशानी का कारण बन रहा है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 21 में एक नाली का निर्माण किया गया। जिसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वहां से वेस्ट मटेरियल नाली के पास रोड पर छोड़ दिया गया। ऐसा ही हाल वार्ड क्रमांक 20 का भी है जहां पर ठेकेदार नाली का निर्माण करके वेस्ट मटेरियल जस की तस वही बीच सड़क पर छोड़कर चला गया है जिससे आने जाने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इस मटेरियल को एक महीना से ज्यादा का समय यहाँ पर डले हो गया है मगर जिम्मेदारों ने अभी तक इसको साफ नहीं कराया है।

[dgv_vimeo_video id=”792282478″]

वार्डवासियों ने लगाए आरोप

बता दें कि महिला कलाबाई ने बताया कि नाली का निर्माण होते-होते एक महीना हो गया लेकिन यह मटेरियल जस की तस पड़ा हुआ है जिसकी शिकायत कई बार वार्ड पार्षद से भी की लेकिन अभी तक किसी ने इस मटेरियल को यहां से नहीं हटावाया गया। जिसके कारण सभी को परेशानियां होती हैं।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”792282152″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews