डबरा में रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

ujjain news

डबरा, अरुण रजक। डबरा (Dabra) में लखिया कॉलोनी के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की लाश मिली है। लाश मिलने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर मिली लाश भूपेंद्र वर्मा नामक 22 वर्षीय युवक की है। मौत से पहले मृतक ने अपने छोटे भाई से फोन पर बात की थी और घर आने को कहा था। युवक तो घर नहीं पहुंचा लेकिन रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश पड़ी होने की सूचना परिवार को लगी। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

[dgv_vimeo_video id=”767820848″]

Must Read- Ujjain: बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम, वाद विवाद में युवक ने जहर खाकर दी जान

मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए बताया है कि वो कॉलोनी के ही एक व्यक्ति की बारात में शामिल होने के लिए ग्वालियर गया था। वहां पर उसका कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। वह लोग उसे कार्यक्रम से बाहर खींच कर ले गए और बेरहमी से मारपीट की। फोन पर उसने घर आने को कहा था लेकिन वह नहीं लौटा और रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली। परिजनों की बात को ध्यान में रखकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews