
Dabra News : यूं तो डबरा सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध हो चुकी हैं लेकिन मरीज इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। जिसकी वजह ये है कि उन सुविधाओं को देने के लिए अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ मौजूद नहीं है। जिसके कारण सारी व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त पड़ी हुई है। इस वजह से मरीजों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नहीं हुई नए स्टाफ की नियुक्ति
जी हां, डबरा सिविल अस्पताल में कई महीनों से एक्स-रे विभाग में कोई भी स्टाफ नहीं है। अगर किसी मरीज को हड्डी में चोट आती है तो उसका एक्स-रे करवाना पड़ता है लेकिन अस्पताल में एक्स-रे के लिए कोई रेडियोलॉजिस्ट स्टाफ ही मौजूद नहीं है तो ऐसे में मरीजों को प्राइवेट लैब जाना पड़ता है। दरअसल, जब से अस्पताल के एक्स-रे विभाग में से रेडियोलॉजिस्ट रिटायर हुए है तब से यहां कोई नया स्टाफ नहीं आया है।
BMO ने कही ये बात
वहीं, जिले में बैठे स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आराम से अपने दफ्तरों में बैठे रहते हैं और मरीजों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
पूरे मामले को लेकर डबरा सिबिल अस्पताल में पदस्थ बीएमओ ने बताया कि अस्पताल में एक्स-रे के लिए डिजिटल मशीनें भी आ चुकी है लेकिन एक्स-रे करने के लिए कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं है, जिसकी जानकारी कई बार जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दी जा चुकी है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

