
Dabra News : मध्य प्रदेश के डबरा में ग्रामीण कई दिनों से बिजली समस्या को लेकर परेशान है। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की थी, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। बता दें कि कई गांव ऐसे हैं, जहां पर ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं, जिस कारण लगभग 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। किसानों का कहना है कि एसडीएम ने उन्हें जल्दी इस समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया था, लेकिन वह अब झूठा साबित हो चुका है।
किसानों को हो रहा नुकसान
बता दें कि कई दिनों से बिजली नहीं होने के कारण लोगों को अंधेरे में अपना जीवनयापन करना पड़ रहा है। किसानों की फसलों को भी काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। इसलिए बिजली की आवश्यकता को देखते हुए लगातार एक बार फिर सभी किसान एसडीएम से इसकी शिकायत करने पहुंचे। बता दें कि उनके, कोसा, गोवरा, खेड़ी रायमल, सैंतोल आदि गांवों में ट्रांसफार्मर फूके हुए हैं। जिसकी शिकायत वह लगातार अधिकारियों से कर रहे हैं।
दिया गया यह आश्वासन
मामले को लेकर DE शुभम कुमार चौधरी का कहना है कि पिछले दिनों की बारिश के कारण ट्रांसफार्मर फुके हैं, जिन्हें ठीक करने में थोड़ा और समय लगेगा। साथ ही यह आश्वासन दिया गया है कि 2 से 3 दिन में इन ट्रांसफॉर्मरों को चालू कर दिया जाएगा। आगे DE का कहना है कि देवरा और उसके आसपास के गांवों में रहने किसानों पर लगभग 1 करोड़ रुपए का बिल बकाया है। अगर किसान समय पर अपना बिल चुकाए, तो शायद ऐसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
[dgv_vimeo_video id=”1013594085″]
[dgv_vimeo_video id=”1013594675″]
[dgv_vimeo_video id=”1013595614″]
डबरा, अरुण रजक
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

