डबरा में दो गुटों में हुआ झगड़ा, जमकर चले लाठी-डंडे, मामला दर्ज

bhopal

Dabra Crime News : मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी बीच डबरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मीट मार्केट इलाके में सोमवार की शाम को दो गुटों में झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई। जिसकी सूचना मिलते ही डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर दोनों गुटों के लोगों को थाने भेजा गया। आइए विस्तार से जानें यहां…

ऐसे शुरू हुआ विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाल्मिक समुदाय के लोगों और शाक्य समुदाय के लोगों में मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग फड़ बना कर ताश खेल रहे थे, तभी उनमें से किसी व्यक्ति का दूसरे व्यक्ति के साथ वाद-विवाद हो गया। उसी दौरान एक ने दूसरे को थप्पड़ मार दिया, जिसके कारण दोनों गुटों में भारी झगड़ा हो गया। फिर दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे और पत्थर बरसाए। जिसमें दोनों पक्ष के लगभग 4 से 5 लोग घायल हो गए हैं।

मामला दर्ज

वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों का मेडिकल कराया गया। साथ ही मारपीट, गाली-गलौज, पत्थर फेंकने व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, सभी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews