माफिया आतंक, महिला जनपद अध्यक्ष बोलीं- जान गयी तो पुलिस प्रशासन जिम्मेदार, वीडियो वायरल

माफिया आतंक, महिला जनपद अध्यक्ष बोलीं- जान गयी तो पुलिस प्रशासन जिम्मेदार, वीडियो वायरल

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भितरवार जनपद अध्यक्ष अनीता मोती सिंह (janpad adhyaksh anita singh) ने खुद को जान का खतरा बताया है। एक वीडियो (video) जारी कर अनीता सिंह ने कहा है कि उन्हें आए दिन रेत माफिया (sand mafia) से जान से मारने की धमकी (life threat) मिल रही है। उन्होने कहा कि उनके द्वारा अवैध रेत कारोबार का खुलासा करने के कारण ये धमकियां मिल रही हैं।

जनपद अध्यक्ष अनीता सिंह द्वारा रेत माफिया के खिलाफ स्थानीय अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की जा चुकी है। उनका कहना है कि इसी के बाद से उन्हे लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। अनीता सिंह ने अपने वीडियो में ये भी कहा कि उनके पास जो खुद की सुरक्षा के लिए रायफल थी, वो भी उनके पति से लेकर जब्त कर ली गई है। इसी के साथ उन्होने कहा कि मेरा हफ्ते में कई बार भितरवार जाना होता है और इस बीच अगर मेरे साथ कोई घटना घट गई तो इसका जिम्मेदार मैं पुलिस प्रशासन को ठहराऊंगी। उनके मुताबिक वे कई बार पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा के लिए पुलिस बल मांग चुकी हैं लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गई। उनका कहना है कि वे आईजी ऑफिस, एसपी से लेकर माइनिंग विभाग में भी आवेदन दे चुकी हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। जनपद अध्यक्ष अनिता सिंह का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews