आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लाख की कच्ची शराब एवं सामग्री जब्त

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लाख की कच्ची शराब एवं सामग्री जब्त

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। आबकारी विभाग ग्वालियर द्वारा अवैद्य कच्ची शराब के डेरे पर कार्रवाई लगातार जारी है। आज दूसरे दिन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है जिसमें करहिया थाना क्षेत्र के ग्राम दूबहा दुवही में कंजरों के डेरे पर आबकारी बल और एसएएफ, पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दबिश देकर अंजाम दिया गया।

इस कार्रवाई में लगभग 60000 किलो गु़डलहान जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया। साथ ही 300 लीटर हाथ भट्टी, कच्ची शराब साथ ही बड़ी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री जब्त की गई। जब्त और नष्ट सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 31 लाख आंकी गई है। क़ीमत के हिसाब से यह आबकारी विभाग की अनुविभाग में अब कक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी कल ग्राम चक मियापुर में कंजरो के डेरों पर आबकारी विभाग की टीम ने करीब 15 लाख की कच्ची शराब पकड़ी थी। विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। खास बात ये है कि कंजरों द्वारा जमीन के नीचे गड्डे खोदकर होद बनाई जाती है और जमीन में ड्रम गाड़ दिए जाते है जिन्हे जेसीबी की मदद से नष्ट किया गया।

आबकारी उपनिरीक्षक आमीन खान का कहना है कि कार्रवाई की भनक पहले ही कंजरों को लग जाती है। ख़बर लगते ही आरोपी भाग जाते हैं। इससे पहले भी आबकारी विभाग द्वारा अवैध कच्ची शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग ने चार अज्ञात लावारिस प्रकरण कायम किए हैं। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयराज कुबेर ,एसडीओपी भितरवार अभिनव कुमार एवं टीआई थाना करहिया महावीर सिंह के सहयोग से पुलिस बल उपलब्ध कराया गया। आरक्षक सुरेश सरल, बलवीर प्रसाद कटारे,महेंद्र सिंह गुर्जर, खेमराज मोदी, उत्तम दीक्षित, आबकारी आरक्षक सुनील सिंह, राजेंद्र जोनवार, रणवीर सिंह गुर्जर, पंकज शर्मा, रोशन लाल निबोरिया, अशोक जाटव, रवि बघेल , कपिल गुगनानी ,छवि राज कदम शिवराज गुर्जर, एसएएफ के जवानों में एसआई भगवत नारायण,आरक्षक कृष्ण हेगडे,आलोक सिंह, अंकित कुमार एवं ग्वालियर से प्राप्त बल में राजदीप जाट ,संदीप यादव, सुनील बघेल, दीपेंद्र राजावत, योगेश राठौर, विष्णु जाधव, पवन ,गौरव जाट ,धीरज, मलखान एवं कराहिया थाने से लखन सिंह एएसआई एवं अन्य आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही ।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews