MP : फोटो खिंचवाने के दौरान फिसला पैर, नहर में गिरा पूरा परिवार, 1 की मौत

MP

डबरा, सलील श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश (MP) के ग्वालियर जिले के डबरा (Dabra) में आज रविवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया है। यहां नरवर की लोढ़ी माता के दर्शन कर लौट रहा एक परिवार अचानक हरसी नहर में उस समय हादसे का शिकार हो गया जब परिवार का एक सदस्य फोटो (Photo) खिंचवा रहा था और 5 लोग इस दौरान नहर में बह गए जिनमें से चार को सकुशल बचा लिया गया, लेकिन एक लापता हो गया जिसका काफी देर बाद रेस्क्यू के दौरान शव मिला ।मृतक ग्वालियर (Gwalior) के तानसेन नगर का निवासी है।

यह भी पढे़.. MP Assembly : उपाध्यक्ष पद को लेकर सामने आया सिंधिया समर्थक मंत्री का बड़ा बयान

दरअसल,  आज ग्वालियर के तानसेन नगर निवासी एक परिवार कार द्वारा नरवर की लोढ़ी माता के दर्शन के लिए गया हुआ था। वापस लौटते समय सत्तर के पुल के पास हरसी नहर (Harsi Canal) के किनारे रुका परिजनों का कहना है पानी पीने रुका था तो और लोगों का कहना है कि फोटो खिंचवाने के दौरान युवक गब्बर सिंह कुशवाहा का पैर फिसला और वह नहर में बह गया। उसके साथ भाई संतोष, बहन,जीजा जीतू और उनकी बच्ची गुड़िया थे, वह भी नहर में बह गए शाम का समय के चलते ग्रामीण आसपास थे।

उन्होंने लोगों की आवाज सुनी और उन्हें तत्काल बचा लिया गया लेकिन इस दौरान गब्बर नहर में बह गया। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो थाना प्रभारी बेलगढ़ा के मय स्टाफ़ के साथ मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू प्रारंभ किया थोड़ी देर की मशक्कत के बाद घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर गब्बर का शव नहर में मिल गया।

यह भी पढ़े.. Employment : शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान- मप्र में होगी अब इनकी ब्राडिंग

परिजनों का कहना है कि पानी पीने के दौरान यह घटना हुई है। वही कुछ लोगों का कहना है कि फोटो खिंचवाने के दौरान यह हादसा हुआ है । इसमें गब्बर सिंह की मौत हुई है । शव का पीएम (Post mortem) कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। राधेश्याम शर्मा थाना प्रभारी बेलगढ़ा

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews