Dabra News: युवक ने की महिला की हत्या, फिर मारी खुद को गोली, हालत गभीर, जानें पूरा मामला

murder in indore

Dabra News: भितरवार के मोहनगढ़ में युवक ने पहले युवती को गोली मार दी और फिर स्वयं को गोली मार ली। गंभीर अवस्था में उसे भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रथम द्रष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, पर अधिकारी स्पष्ट तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

युवती के बारे में बताया जा रहा है कि वह शादीशुदा थी और अभी कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई हुई थी। आपको बता दें कि भितरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहनगढ़ गांव निवासी भूपेंद्र जाट और बालमुकुंद चौहान का आमने सामने मकान है। लड़की के भाई ने हरिओम ने बताया कि आज दोपहर मेरी बहन मालती पुत्री बालमुकुंद चौहान उम्र 22 साल जब अपने घर पर थी तो भूपेंद्र जाट के पुत्र पवन उम्र 27 साल ने उसे बुलाया। जब वह उनके घर पर पहुंची तो बाहर जिस कमरे में किराने की दुकान संचालित होती है। अचानक गोली चलने की आवाज आई तो देखा मालती के सिर में गोली लग गई थी, उसके बाद पवन ने भी अपने आप को गोली मार ली थी। घटना में मालती की मौके पर ही मौत हो गई और  युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले भितरवार बाद में ग्वालियर उचित उपचार हेतु भेजा गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लोगों ने बताया प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला 

बताया जा रहा है कि उसके सिर के पास गोली लगी है पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। बताया गया है कि युवक ने पहले मालती को गोली मारी और फिर स्वयं में गोली मार ली। इतनी बड़ी घटना के होने से पूरे गांव का माहौल गमजदा हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी अभिनव बारंगे व थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा दल बल के साथ मोहनगढ़ पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण किया तो मौके से वारदात में प्रयुक्त कट्टा और दो कारतूस भी बरामद हुए जिन्हें जप्त कर लिया है।

2 साल पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि मालती पुत्री बालमुकुंद उम्र 22 साल का विवाह 2 वर्ष पहले सोनू चौहान नामक युवक से इंदरगढ़ के ऊचिया में हुआ था। बाद में उसका तलाक हो गया। अभी 8 दिसंबर को परिजनों ने उसकी शादी ग्वालियर में कर दी थी कल उसको लेने वाले आ रहे थे।यही कारण था कि घर में डलीया आदि का सामान बनाया जा रहा था इसी दौरान आरोपी युवक ने इस घटना अंजाम दे दिया।

महिला के भाई ने कहा

मेरी बहन को पवन के परिवार ने बुलाया अचानक आवाज सुनी तो हम लोग पहुंचे तो वह मृत पड़ी हुई थी।पवन ने भी ऐसा लगता है खुद में गोली मार ली क्या कारण है यह अभी स्पष्ट नहीं है पूरा परिवार गांव से चला गया आमने सामने हमारे घर हैं घर पर आना जाना था।
[dgv_vimeo_video id=”784118428″]

मोहनगढ़ में गोली की सूचना पर पहुंचे तो युवती मृत अवस्था में मिली युवक अचेत अवस्था में था।जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर भेज दिया गया है। मौके पर एक कट्टा और दो राउंड मिले हैं। हत्या का क्या कारण है फ़िललाल स्पष्ट नहीं कह सकते एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है वास्तविक स्थिति कुछ समय बाद स्पष्ट होगी।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews