अगर हम उसे नहीं बांधते तो वह भाभी को मार डालती, डबरा महिला को बांधे जाने में वायरल वीडियो पर सामने आया दूसरा पक्ष

पिछली बार जब महिला द्वारा कब्ज़ा करने को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी तब महिला ने महिला आरक्षकों पर हमला किया था, उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
Dabra News

Dabra News : डबरा शहर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को तार से टेलीफोन के खंभे से बांधा गया है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर महिला के प्रति बर्बरता करने को लेकर कई बातें की जा रही है। इस मामले में 9 लोगों पर अब तक मामला दर्ज हो चुका है। हालांकि कुछ लोग जिनपर मामला दर्ज़ हुआ है उनका घटना स्थल और घटना से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं था। इस वीडियो में दो लोग महिला को बांधते हुए और पकड़ कर खींचते हुए नज़र आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल सुबह जब कुक्की अग्रवाल मंदिर पूजा पाठ करने गई तब महिला लीला शर्मा जिसने कुक्की अग्रवाल के घर पर पिछले पांच साल से कब्जा कर रखा है उन्हें देखकर क्रिकेट बैट लेकर नीचे आई और धमकाने लगी।

इसके बाद महिला ने उसकी बेटियों ने मंदिर के गेट पर जाकर कुक्की अग्रवाल पर लगातार पत्थर बरसाए। मंज़र भयावह था जिसके बाद उन्होंने गेट बंद कर अपना बचाव किया। इसके बाद कुक्की अग्रवाल ने अपने स्टाफ को फोन कर मंदिर से बाहर निकालने के लिए कहा। लीला और उसकी बेटियों इस बीच लगातार पत्थर बरसाती रहीं।

स्टाफ के आने के बाद जब महिला और लड़कियों ने पत्थर फेंकना बंद नहीं किया तो स्टाफ ने ज़ोर लगाकर महिला और बेटियों को वहां से हटाया और कुक्की अग्रवाल को वहां से निकाला। इसके बाद स्टाफ द्वारा लीला को पुलिस थाने में पुलिस के हवाले कर दिया।

किराएदार का सामान निकालने पर हमलावर हुई महिला

इस बीच जब महिला को पुलिस को सौंपा गया था , कुक्की अग्रवाल के स्टाफ द्वारा महिला द्वारा कब्ज़ा किए पोर्शन जिसमें किराएदार का सामान तीन साल से बंद पड़ा है निकालने का प्रयास किया है। इसी बीच महिला पुलिस से छूटकर वहां आ पहुंची और पत्थर मारने लगी।

रोकने की बात पर महिला मारने मारने की बात कह अंदर जाने लगी, जब उसको रोकने का प्रयास किया तो उसके द्वारा खुलकर कहा गया कि “मुझे पत्थर तो उठा लेने दे” यह वीडियो में साफ तौर पर सुनाई दे रहा है। इसके बाद अपनी जान की सलामती के लिए युवकों द्वारा इसके हाथ बांध इसे खंभे से बांधा गया। वीडियो में महिला को मारने की बात भी झूठी नज़र आ रही है, युवक महिला को सिर्फ पकड़े हुए हैं।

कई साल से कब्ज़ा की हुई है महिला

वीडियो में दिखाई जा रही महिला पिछले पांच साल से कुक्की अग्रवाल के मकान पर कब्ज़ा की हुई है जिसकी उनके द्वारा लीला के ससुर से मय कागज़ात रजिस्ट्री कराई गई थी। इसको लेकर कुक्की अग्रवाल द्वारा 2023 में थाने के FIR भी दर्ज कराई थी। मामला में अब तक छह बात लीला को बुलाया जा चुका है पर अब तक वह एक भी बार नहीं पहुंची हैं।

आपको बता दें, कुछ दिन पहले भी पास ही में राणा परिवार के प्लॉट मामले में महिला द्वारा पूरे मोहल्ले में ईंट पत्थर बरसाए गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बावजूद वीडियो साक्ष्य होने के महिला और उसके परिवार पर कोई मामला पंजीबद्ध नहीं किया गया।

पहले पुलिस पर भी कर चुकी है लीला हमला, बेबस दिखी पुलिस

पिछली बार जब महिला द्वारा कब्ज़ा करने को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी तब महिला ने महिला आरक्षकों पर हमला किया था, उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लीला द्वारा तब महिला आरक्षक को तब काटने की बात भी सामने आई थी, जिसके बाद लीला के ऊपर मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में भी पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

वीडियो में युवक द्वारा बार बार कहा गया कि उसके द्वारा कही गई सभी बातें की जांच कर पुष्टि की जा सकती है। फिलहाल अभी 9 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”1048938182″]

[dgv_vimeo_video id=”1048940568″]

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews