डबरा रजिस्ट्रार कार्यालय से फर्जीवाड़े का चौंकाने वाला मामला, फरियादी ने जड़े ये गंभीर आरोप

अब देखना यह होगा कि आगे इस मामले में क्या मोड़ आता है क्या वरिष्ठ अधिकारी इस पर संज्ञान लेंगे या फिर पीड़ित गरीब दंपति इसी तरह न्याय के लिए भटकता रहेगा।
Dabra News

Dabra News : डबरा के रजिस्ट्रार कार्यालय में एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक दंपति ने रजिस्ट्रार और उनके कार्यालय में कार्यरत बाबू पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी रजिस्ट्री कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि पीड़ित दंपति ने रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर कई घंटे तक गुहार लगाई, जिस कारण वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

दंपति ने डबरा एसडीएम और तहसीलदार से शिकायत की, जिसके बाद फिलहाल रजिस्ट्री की प्रक्रिया रोक दी गई है। उन्होंने कोर्ट में भी प्रकरण भी दायर कर दिया है।

फरियादी ने लगाया ये आरोप

चक बीजपुर वार्ड क्रमांक 2 के निवासी पीड़ित कल्याण सिंह और उनकी पत्नी कुसुम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पांच बीघा पुश्तैनी जमीन बीजपुर वार्ड नंबर 2 में है। जिसका वर्तमान सर्वे नंबर 147, 148, 149 है, जो कि उनकी पुश्तैनी जमीन है और उसकी रजिस्ट्री भी उनके पास है, लेकिन जशपाल सिंह करनाल नामक युवक के द्वारा गलत दस्तावेज लगाकर उनकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवाई जा रही है। दंपति का आरोप है कि रजिस्ट्रार और उनके बाबू महेंद्र ने रजिस्ट्री रुकवाने के लिए रिश्वत की मांग की। उनके पास इस रिश्वतखोरी की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है। साथ ही पीड़ित ने बताया कि वह बीते एक सप्ताह से रजिस्ट्रार कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी बात कोई नहीं सुन रहा।

[dgv_vimeo_video id=”1043228962″]

[dgv_vimeo_video id=”1043229095″]

रजिस्ट्रार ने कही ये बात

वहीं, रजिस्ट्रार से इस विषय पर बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि विवाद की स्थिति को देखते हुए रजिस्ट्री का स्लॉट कैंसिल कर दिया गया है। हालांकि, उन्होंने मीडिया को स्टॉल नंबर और रिश्वत की कॉल रिकॉर्डिंग पर टिप्पणी देने से इनकार कर दिया। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब डबरा रजिस्ट्रार कार्यालय पर ऐसे आरोप लगे हैं। अब सवाल यह है कि अगर सभी दस्तावेजों की जांच रजिस्ट्री से पहले की जाती है, तो फर्जी रजिस्ट्री के मामले कैसे हो रहे हैं?

[dgv_vimeo_video id=”1043229254″]

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews