जम्मू कश्मीर के पंचायत प्रतिनिधियों को ग्वालियर के जिला पंचायत उपाध्यक्ष देंगे प्रशिक्षण

जम्मू कश्मीर के पंचायत प्रतिनिधियों को ग्वालियर के जिला पंचायत उपाध्यक्ष देंगे प्रशिक्षण

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। जम्मू कश्मीर के निर्वाचित जिला पंचायत पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए डबरा से पंचायत उपाध्यक्ष शांतिशरण गौतम को आमंत्रित किया गया है। एनआईआरडीपीआर हैदराबाद द्वारा जम्मू कश्मीर में 9 और 10 मार्च को जिला पंचायत अधिकारियों के प्रशिक्षण में रिसोर्स पर्सन के रूप में मध्य प्रदेश के जिला पंचायतों के कामकाज की प्रक्रिया तथा अपनी जिला पंचायत द्वारा किए गए नवाचार सकारात्मक अनुभव पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए ग्वालियर भितरवार क्षेत्र के जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति शरण गौतम को भी आमंत्रित किया गया है।

जम्मू कश्मीर के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को एनआईआरडीपीआर हैदराबाद द्वारा जम्मू कश्मीर में 9 और 10 मार्च को जिला पंचायत अधिकारियों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। जम्मू कश्मीर में दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज की बारिकीयों सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सदस्यों को उनके मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में बताया जाएगा, इसके लिए मध्य प्रदेश से भितरवार क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य एवं उपाध्यक्ष शांतिशरण गौतम प्रशिक्षण सत्र में मध्य प्रदेश में पंचायत के कामकाज और उन्हें मिले अधिकार एवं मध्य प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का पंचायत के माध्यम से क्रियान्वित तथा स्वच्छ भारत अभियान में अपनी अहम भागीदारी निभाने आदि बिंदुओं के बारे में विस्तार से बतायेंगे। गौतम ने बताया कि प्रशिक्षण से व्यक्ति के कार्य कौशल में वृद्धि होती है। पंचायत में काम करने के लिए पंचायती राज अधिनियम का पालन करना होता है इसलिए प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतिनिधिगण अधिक दक्षता और योग्यता के साथ पंचायत राज में अपनी सेवाएं दे सकेंगे।पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया जाएगा कि ऐसी कार्ययोजना बनाई जाए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंच सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews