डबरा में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, करीब 15 लोग हुए घायल

Dabra Road Accident : डबरा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शीतला माता मंदिर के जंगलों से जड़ी बूटी तोड़कर वापस लौट रहे आदिवासियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली घाटी से उतरते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही आंतरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्वालियर जिला अस्पताल लेजाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

इलाज जारी

बता दें कि घाटीगांव क्षेत्र के राई का पुरा निवासी आदिवासी समाज के लगभग दो दर्जन से अधिक लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर शीतला माता क्षेत्र के जंगलों में कुछ जड़ी बूटियां लेने गए हुए थे जो कि वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी रात 10:30 बजे के करीब ट्रैक्टर ड्राइवर माखन उम्र 45 वर्ष अपना नियंत्रण खो बैठा। जिसके कारण ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के पलटते ही चीख पुकार मच गई। तत्काल आसपास से लोग दौड़कर वहां पहुंचे और घायलों को उठाया।

ये लोग हुए घायल

मौके पर एसआई दीपक भदोरिया अपनी टीम के साथ पहुंचे और घायलों को जिनमें मुकेश पुत्र मोहन आदिवासी, सिरनाम पुत्र धनीराम आदिवासी, भूरी बाई, सुनीता बाई, अमन, राम बेटी, हल्की, भूरी आदिवासी टिंकू आदिवासी, अरुण, बनवारी आदिवासी, राजकुमारी, रामदुलारी, किरण घायल हो गए। जिन्हें तत्काल एंबुलेंस और पुलिस वाहनों से ग्वालियर ले जाया गया, जहां उनको प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना में मुकेश और सिरनाम को गंभीर चोट आई है, जिनका इलाज किया जा रहा है।

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews