सबको आवास योजना के तहत पीएम मोदी ने कराया गृहप्रवेश, हितग्राहियों ने जताई खुशी

सबको आवास योजना के तहत पीएम मोदी ने कराया गृहप्रवेश, हितग्राहियों ने जताई खुशी

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हितग्राही से लाइव वेबकास्ट के माध्यम से की चर्चा की। चीनौर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भोरी में नरेंद्र सिंह नामदेव को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया गया है, जिसका शनिवार को गृह प्रवेश कराया गया। हितग्राही से पीएम नरेन्द्र मोदी ने लाइव वेबकास्ट के माध्यम से चर्चा की और बधाई भी दी।

इस कार्यक्रम की तैयारी चार-पांच दिन से चल रही थी। पीएम मोदी के लाइव के दौरान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी मौजूद रहे। हितग्राही को सबसे पहले परंपरागत तरीके से गृह प्रवेश कराया गया फिर उन्हें स्वीकृत पत्र प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के बाद हितग्राही एवं उसकी पत्नी ने हर्ष व्यक्त किया कि ओर उन्होंने कहा कि हमें आज सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की और अपने आवास में गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर अशोक शर्मा जनपद पंचायत सीईओ अशुनी कुमार रावत, एसडीएम रोबिन श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर मीना सिंह गुर्जर सरपंच हर गोविंद प्रजापति सचिव मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews