
Dabra Road Accident : डबरा सहराई गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही घायल को प्राइवेट एंबुलेंस के माध्यम से डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज तत्काल ग्वालियर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
राहगीर ने दी सूचना
मृतक युवक के मामा राजकुमार ने बताया कि किसी राहगीर द्वारा उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद घर के सभी लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया मृतक उमाशंकर उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी खेड़ी नटवा डबरा बाइक से अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर घर वापस लौट रहा था। तभी सामने से आ रही सुल्तानपुर निवासी पचौरी की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें उनके भांजे की मौत हो गई।
[dgv_vimeo_video id=”856659193″]
गांव में मातम का माहौल
फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है। इधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। वहीं, घायल का ग्वालियर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

