पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या,हत्या को दुर्घटना बताने के लिए रची साजिश

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या,हत्या को दुर्घटना बताने के लिए रची साजिश

डबरा/सलिल श्रीवास्तव

अवैध संबंधों में बाधा बने पति की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी और हत्या को ऐसा मोड़ दे दिया कि वह दुर्घटना लगे। लेकिन पुलिस ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामसला डबरा के पिछोर इलाके का है, एसडीओपी उमेश सिंह तोमर ने बताया कि घटना 12 मई की है जब पिछोर थाना क्षेत्र के धबा गांव के एक खेत के पास लगी डीपी के पार अतर सिंह कुशवाह की मौत हो गई थी। प्रारंभिक तौर पर ऐसा लग रहा था कि युवक की मौत करंट लगने से हुई है। लेकिन मौके साक्ष्य के आधार पर पुलिस को लगा की यह हत्या है, इसी को आधार बनाते हुए थाना प्रभारी दिलीप समाधिया ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी और सबसे पहले पत्नी मीना कुशवाह की कॉल डिटेल निकलवाई। जिसके आधार पर राजू बाढई और मीना के अवैध संबंधों की पुष्टि हुई। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इन लोगों ने पहले अतर सिंह के सिर पर 315 बोर की अधिया से वार किया और जब बह चोटिल हो गया तो उसे गांव के खेत में ले जाकर डीपी से करंट लगाकर मार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त 315 बोर की अधिया को भी जप्त कर लिया है। इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में पिछोर थाना प्रभारी दिलीप समाधिया,आरक्षक राकेश,विरखेराम ,अरविंद ,विजय,आरिफ खान,केपी रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews