Damoh News: किसान सम्मान निधि के 28 हजार रुपए गायब, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

मामला मड़ियादो थाना क्षेत्र का है। जब अमझिर गांव का रहने वाला एक पीड़ित किसान नोला बंजारा थाने पहुंचकर आवेदन दिया है। पढ़ें विस्तार से पूरा मामला यहां...
Arrest

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक किसान पुलिस थाने पहुंचा और किसान सम्मान निधि से मिलने वाली राशि गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही आवेदन देकर पुलिस से न्याय की भी गुहार लगाई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आईए जानते हैं विस्तार से…

मड़ियादो का मामला

दरअसल, मामला मड़ियादो थाना क्षेत्र का है। जब अमझिर गांव का रहने वाला एक पीड़ित किसान नोला बंजारा थाने पहुंचकर आवेदन दिया है। जिसमें उसने कियोस्क संचालक पर आरोप लगाया है कि उसने फर्जी तरीके से पीड़ित किसान के खाते से 28 हजार रुपए निकाल लिए हैं। जिसका पता लगने के बाद भी पीड़ित को राशि नही लौटाई जा रही है। इसके साथ ही किसान ने अपने इंडिया पोस्ट के खाते से ट्रांजेक्शन करने की जानकारी भी दी है।

तलाश जारी

मामले को लेकर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए कियोस्क संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही टीम का गठन कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीम द्वारा जगह-जगह छानबीन की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”944717132″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews