दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 जुआरियों को किया गिरफ्तार, करीब 1 लाख रुपये हुए बरामद

जिले में अवैध गतिविधियों के बढ़ते मामलों के बीच जुआ-सट्टा, शराब की तस्करी, कच्ची शराब का निर्माण और नशीले पदार्थों की बिक्री ने पुलिस-प्रशासन की चिंता बढ़ा रखी है।
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अपराधों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। यहां आए-दिन कोई-ना-कोई ऐसी घटना सामने आती ही रहती है। इसके लिए पुलिस लगातार अभियान भी चलाती है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बार फिर सफलता हासिल की है। दरअसल, पुलिस ने 29 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 17 लाख रुपए नगद भी बरामद किए गए हैं।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि शहर के तीन गुल्ली इलाके में जुआ का खेल चल रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन भी किया गया और मुखबिर द्वारा बताए गए बड़े जुए के अड्डे पर छापेमार कार्रवाई की डाली। इस दौरान 29 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से ₹1,17,000 नगद बरामद हुए हैं।

सीएसपी ने कही ये बात

सीएसपी अभिषेक तिवारी के अनुसार, इस जुए के अड्डे की खबर मिल रही थी। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए खत्म करने के लिए छापा मारा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में इलाके में हर तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, जिले में अवैध गतिविधियों के बढ़ते मामलों के बीच जुआ-सट्टा, शराब की तस्करी, कच्ची शराब का निर्माण और नशीले पदार्थों की बिक्री ने पुलिस-प्रशासन की चिंता बढ़ा रखी है, जिसे ध्यान में रखते हुए एसपी ने कड़ा रुख अपनाया और सभी थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत देते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”1010924574″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews