स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गाली गलौज और अभद्रता, स्वास्थ्यकर्मियों ने की पुलिस में शिकायत

स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गाली गलौज और अभद्रता, स्वास्थ्यकर्मियों ने की पुलिस में शिकायत

दमोह/गणेश अग्रवाल

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत आने वाले फुटेरा कला गांव में स्वास्थ्य टीम के साथ अभद्रता किए जाने और गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। यह टीम एक व्यक्ति की जांच करने के लिए पहुंची थी, लेकिन टीम के साथ व्यक्ति के द्वारा ना केवल गाली गलौज की, बल्कि धमकी भी दी गई। इसके बाद टीम ने फुटेरा कला चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत आने वाले फुटेरा कला गांव में छत्तीसगढ़ से लौटे राजेश जैन नामक व्यक्ति ने पहले तो उनकी जांच नहीं किए जाने की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को की, वहीं स्वास्थ्य टीम जब उनकी जांच करने के लिए उनके घर पहुंची तो राजेश जैन के द्वारा स्वास्थ्य टीम के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उसके द्वारा टीम के साथ अभद्रता किए और गाली गलौज किए जाने की बात सामने आई है। स्वास्थ्य टीम ने उसे समझाने का प्रयास किया, इसके बाद भी कोरोना वारियर्स के खिलाफ उसने अपशब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद पूरी टीम ने फुटेरा कला चौकी पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना के बारे में स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य द्वारा जानकारी दी गई है, वहीं एडिशनल एसपी का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है और बटियागढ़ थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया है तथा मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews