Damoh News : सीमेंट से भरा बेकाबू ट्रक घर मे जा घुसा, एक मासूम सहित दो की मौत, तीन घायल

Damoh News : सीमेंट से भरा बेकाबू ट्रक घर मे जा घुसा, एक मासूम सहित दो की मौत, तीन घायल

Damoh Accident News : मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है जहाँ एक बेकाबू ट्रक एक घर मे जा घुसा और इस हादसे ने अब तक दो लोगों की जान ले ली है। मामला जिले के हिंडोरिया का है यहां के वार्ड नंबर 8 में ये घटना घटी है। दरअसल यहां के एक मुस्लिम परिवार में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था और इस घर मे पचास से साठ महिलाएं और बच्चे थे।

बता दें कि सोमवार की शाम अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हुआ और घर के बाहर बनी बाउंड्रीवाल को तोड़कर घर मे जा घुसा। ट्रक में सीमेंट की बोरिया भरी हुई थी। इस हादसे में घर क्षतिग्रस्त हुआ तो मलबे में कई लोग दब गए। जैसे तैसे निकली महिलाओं ने खुद को बचाया तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया तो मलबे के नीचे से एक मासूम बच्ची को मृत अवस्था में बाहर निकाला जबकि एक गम्भीर महिला को मलबे से बाहर निकाल कर दमोह के जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीन और महिलाओं को मलबे के नीचे से निकाला गया है जिन्हें हिंडोडिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”773396871″]

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार से चल रहा था और ट्रक ड्राइवर मोबाइल पर बात कर रहा था , घर के पास रेत पड़ी हुई थी और ड्राइवर ट्रक को संभाल नही पाया और बाउंड्री तोड़ते हुए घर में घुस गया। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है जबकि पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”773396576″]

कलेक्टर दमोह एस कृष्ण चैतन्य के मुताबिक प्रशासन हर स्तर पर पीड़ितों को राहत देने का काम करेगा।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”773396142″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews