जिला प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी मुहिम,मंदिर के सामने वर्षों से जमे दुकानदारों पर चला डंडा 

जिला प्रशासन की अतिक्रमण विरोधी मुहिम,मंदिर के सामने वर्षों से जमे दुकानदारों पर चला डंडा 

दमोह, गणेश अग्रवाल। जिला प्रशासन (Jila prashasan) ने लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर प्रशासनिक अमले को  सक्रिय कर अतिक्रमण (Encroachment) हटाने की मुहिम छेड़ दी है। इस बार दमोह (Damoh) के घंटाघर (Ghantaghar) इलाके से श्री देव जानकी रमण जी बूंदा बहू मंदिर के सामने संचालित दूध, दही, पनीर, चाय की दुकानों को हटाया गया।

शहर के घंटाघर इलाके में मंदिर की दीवार  से लगी दुकान वर्षों से यहां पर संचालित है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा पहले भी यहां से दुकानें हटाने के लिए कहा जा चुका है इसके बाद भी दुकानदारों द्वारा कुछ समय मांगा गया था। वह समय निकल जाने के बाद भी दुकाने नहीं हटाई गई तो  प्रशासनिक अमले की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने दुकानदारों को स्वयं ही अतिक्रमण हटाने का समय दे दिया और दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटाते नजर आए। अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी दी कि जिसने भी अतिक्रमण किया है वो खुद हटा ले वरना प्रशासन किसी को नहीं छोड़ेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews