बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भगवती मानव कल्याण संगठन ने निकली रैली, प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कलेक्टर उनका ज्ञापन लेने नही आते जबकि छोटे-छोटे राजैनतिक दलों का ज्ञापन लेने चौराहों पर चले जाते हैं। लंबे समय तक ही नारेबाजी के बाद आखिरकार डीएम ने आकर ज्ञापन लिया तब कहीं जाकर ममाला शांत हो पाया।
damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में आज भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विरोध जताया है। सैकड़ों की संख्या में मौजूद इन कार्यकर्ताओं ने शहर में एक रैली निकाली और उसके बाद कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे जहाँ कलेक्टर के रवैये से नाराज होकर उनके खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया।

दरअसल बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन के हजारो कार्यकर्ता सडक पर आए जिनमे बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। इन लोगो ने शहर के मुख्य मार्गो पर रैली निकाली और बंगलादेश में हो रहे अत्याचार की खिलाफत की।

कलेक्टर के खिलाफ ही खोला मोर्चा

ये सारे लोग कलेक्टर को ज्ञापन देने उनके दफ्तर पहुंचे और ये लोग डीएम को ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन कलेक्टर नहीं आये तो लोग भड़क गए और फिर बांग्लादेश मुद्दा छोड़कर कलेक्टर के खिलाफ भड़क गए।

[dgv_vimeo_video id=”1042931393″]

[dgv_vimeo_video id=”1042931540″]

[dgv_vimeo_video id=”1042931681″]

[dgv_vimeo_video id=”1042931783″]

कलेक्टर को पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

संगठन के लोगो का आरोप है कि जब भी उनके संगठन के लोग नशा मुक्ति अभियान को लेकर यहाँ कलेक्टर को ज्ञापन देने या मिलने आते हैं तब भी कलेक्टर उनका ज्ञापन लेने नही आते जबकि छोटे-छोटे राजैनतिक दलों का ज्ञापन लेने चौराहों पर चले जाते हैं। लंबे समय तक ही नारेबाजी के बाद आखिरकार डीएम ने आकर ज्ञापन लिया तब कहीं जाकर ममाला शांत हो पाया।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1042931912″]

[dgv_vimeo_video id=”1042932098″]

[dgv_vimeo_video id=”1042932219″]

[dgv_vimeo_video id=”1042932349″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews