दमोह में फूड पॉइजनिंग का मामला, विषाक्त भोजन खाने से पांच बच्चे सहित दो महिलाएं बीमार

दमोह में फूड पॉइजनिंग का मामला, विषाक्त भोजन खाने से पांच बच्चे सहित दो महिलाएं बीमार

Damoh News : मध्यप्रदेश के दमोह से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके कारण यह एक चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, मामला जिले के गैसाबाद थाने के संजय नगर का है, जहां विषाक्त भोजन का शिकार हुए 7 लोग जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। यहां फूड पायजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। इसमें दो परिवारों के सात लोग बीमार हुए हैं, जिनमे पांच बच्चे और दो महिलाएं हैं। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

[dgv_vimeo_video id=”796518696″]

मिली जानकारी के अनुसार, सुनीता आदीवासी नाम की महिला सोमवार को अपने मायके से आई थी और वहां से कुदवा अनाज का आटा लाई थी। इस पुराने अनाज के आटे को उसने अपने पड़ोसी आदीवासी परिवार को भी दिया। दोनों ही घरों में इस आटे की रोटियां बनी और घर के लोगों ने खाई लेकिन कुछ ही देर बाद एक- एक कर लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी।

[dgv_vimeo_video id=”796518925″]

जिसके बाद बीमार लोगों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां सभी की स्थिति गंभीर देख कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल, जिला अस्पताल के ICU वार्ड में सभी को भर्ती किया गया है। बता दें इन सात लोगों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है । डॉक्टरों के मुताबिक, ये फ़ूड पायजनिंग का मामला है।

[dgv_vimeo_video id=”796519076″]

दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews