
Damoh News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पशुओं की तस्कर और उनके साथ क्रूरता की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर जिले में पशुओं के साथ क्रूरतम कार्य करने के साथ उनकी तस्करी की गतिविधि तेज हो गई है। वहीं इस मामले को लेकर जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कंटेनर में भरकर की जा रही थी तस्करी
दरअसल, बीती रात 10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के सीतावावाली इलाके में पशुओं को एक कंटेनर में क्रूरतापूर्वक भरकर तस्करी करके ले जाया जा रहा है। जिस पर पुलिस ने इलाके में छापेमार कार्रवाई करते हुए कंटेनर को जब्त कर लिया है। बता दें इस कंटेनर में 20 पशुओं को ठसाठस भरे हुए थे। वहीं जब्त हुआ कंटेनर यूपी का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है।
[dgv_vimeo_video id=”909681416″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
