राहुल सिंह लोधी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर दमोह में जश्न, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

राहुल सिंह लोधी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर दमोह में जश्न, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

दमोह, गणेश अग्रवाल| कुछ महीनों पहले कांग्रेस (Congress) का दामन छोड़कर भाजपा (BJP) में गए दमोह (Damoh) के पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी (Rahul Singh Lodhi) को आखिरकार विधायक पद छोड़ने का इनाम शिवराज सरकार ने दे ही दिया। राहुल को वेयर हाउस कारपोरेशन का चेयरमैन बनाये जाने के साथ केबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है। इस खबर के बाद दमोह के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है।

आज देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने ह्रदय स्थल घंटाघर पर जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। बता दें कि इस्तीफा देने के बाद राहुल अभी तक दमोह नही आये हैं और अब पद मिल जाने के बाद उनके दमोह आने की उम्मीद जागी है वही नज़र विधानसभा उपचुनाव पर भी है। फिलहाल सरकार ने जो पद दिया उसने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम जरूर किया है।

माना जा रहा है कि राहुल सिंह लोधी दमोह विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी की तरफ से प्रत्याशी भी बनाए जा सकते हैं| राहुल सिंह लोधी ने उपचुनाव के दौरान अचानक से कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था| तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल लोधी को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है| बीजेपी में शामिल होने के करीब ढाई महीनें बाद उन्हें बीजेपी में शामिल होने का इनाम मिला है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews