Damoh News: कुएं में मिली कांग्रेस नेता की लाश, परिजनों ने लगाया कर्जा देने वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप

Damoh News: कुएं में मिली कांग्रेस नेता की लाश, परिजनों ने लगाया कर्जा देने वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप

Damoh News : दमोह जिला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे नेता नवाब बादशाह खान का कुएं में शव मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, मामले की जांच में जुट गई है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

परिजनों ने लगाए ये आरोप

इस मामले में परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि कर्ज देने वालों द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था। साथ ही, पैसा देने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा था। इससे परेशान होकर नेता ने यह कदम उठाया है तो वहीं कुछ अन्य परिजनों ने हत्या कर शव को कुएं में गिराने की भी आशंका जताई है।

[dgv_vimeo_video id=”824304828″]

[dgv_vimeo_video id=”824305024″]

[dgv_vimeo_video id=”824305268″]

जांच अधिकारी ने दी ये जानकारी

वहीं, जांच अधिकारी अलजार सिंह ने बताया कि उन्हें परिजनों द्वारा इस घटना की जानकारी दी गई थी जो कल दोपहर ही अपने घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन भी की गई। जिसके कुछ देर बाद सूचना मिली कि तालाब के पास स्थित मजार क्षेत्र में बने कुएं में उनकी लाश तैरते हुए मिली है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

[dgv_vimeo_video id=”824304705″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews