कॉंग्रेस नेता का बयान -संकट में हमारी सरकार, सिंधिया को बताया अच्छा नेता

कॉंग्रेस नेता का बयान -संकट में हमारी सरकार, सिंधिया को बताया अच्छा नेता

दमोह। गणेश अग्रवाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ की कांग्रेस सरकार के बीच गतिरोध होने के की खबरों के साथ दमोह जिले के जिला अध्यक्ष कांग्रेस नेता अजय टंडन का कहना है कि हमारी सरकार संकट में है। होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए लोगों के बीच पहुंचे अजय टंडन ने कहा कि हमारी सरकार अच्छी सरकार है। लेकिन अब सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं। अजय टंडन ने यह भी कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में चले गए हैं। वह एक अच्छे नेता थे।

जहां एक ओर सरकार को बचाने के लिए पूरी कांग्रेस एडी चोटी का जोर लगा रही है। ऐसे में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय टंडन अपनी सरकार का संकट स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा अजय टंडन ही एकमात्र ऐसे कांग्रेस नेता है जो ज्योतिरादित्य सिंधिया को अच्छा नेता बताने की हिम्मत कर रहे हैं। क्योंकि दमोह जिले के साथ पूरे प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुतला फूंके जाने के साथ उनको गद्दार तक बताया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस के दमोह जिला अध्यक्ष का यह बयान निश्चित ही उनके साहस को बयां करता है. अजय टंडन ने यह भी कहा कि बड़े नेता यदि एक हो जाए तो कांग्रेस का जमीनी कार्यकर्ता कितनी मेहनत करता है उसे उसका फल मिल सकता है लेकिन कांग्रेस की गुटबाजी ही हमेशा कांग्रेस को ले डूबती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews