
Encroachment In Damoh School : दमोह जिले के हटा में स्कूली छात्र आंदोलित है और इस आंदोलन की वजह स्कूल परिसर में किया जा अतिक्रमण है जिसे लेकर छात्र सड़को पर आ गए हैं और सड़क जाम करने जैसे कदम उठा रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”782543436″]
छात्र उतरे सड़क पर
हटा के एक्सीलेंस और सी एम राइजिंग स्कूल के छात्रों का आरोप है कि भू-माफिया उनके स्कूल परिसर में जबरन दुकानों का निर्माण कर रहे हैं जिस वजह से छात्रों को परेशानी हो रही है। दरअसल स्कूल परिसर के मैदान के आसपास लोगों ने कब्जे कर लिए हैं और आलम ये है कि दुकानों का पक्का निर्माण किया जा रहा है और ऐसे में मैदान खत्म होने की स्थिति में है। इन हालातो को देखते हुए छात्रो ने प्रदर्शन करने का मन बनाया और क्लास रूम छोड़कर वो सड़क पर आ गए। छात्रो ने करीब एक घंटे तक सड़क को जाम रखा और जब प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे तक कहीं जाम खत्म हुआ। इस मामले में इलाके के एस डी एम अभिषेक ठाकुर का कहना है कि अतिक्रमण को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है और छात्रों की मांगों पर जल्दी ही विचार कर कार्यवाही की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”782544227″]
दमोह से आशीष कुमार जैन
