MP Breaking News

दमोह-जबलपुर हाईवे लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, लूटा गया माल भी किया बरामद

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर बिदारी घाट लूटकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने लूट का माल भी जब्त कर लिया है।
Damoh News

दमोह: दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर 4 अगस्त को बिदारी घाट के पास हुई लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी और हाईवे पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। मामले की जांच में जुटी जबेरा थाने की पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीन दिन के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 4 अगस्त 2026 की देर रात 28 वर्षीय संदीप राय अपने एक दोस्त के साथ बाइक से जबेरा जा रहे थे। बारिश का मौसम और रास्ते में अंधेरा.. इसका फायदा उठाते हुए बिदारी घाट के पास चार अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक को रोका और एकदम से आंखों में पाउडर डालकर 20 हजार रुपए की नकदी, दो मोबाइल फोन, कपड़ों से भरा बैग और बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए थे।

इस घटना के बाद पीड़ितों ने सीधे थाने का दरवाजा खटखटाया और पुलिस को लूट की वारदात की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज किया और लुटेरियों की तलाश में जुट गई। इस मामले में पुलिस को तीन दिन के अंदर की सफलता हाथ लग गई और वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को दबोचा। हालांकि एक अभी भी फरार है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान एक जबेरा और दो जबलपुर के पास कटंगी निवासी बनाए गए हैं।

तीन आरोपी गिरफ्तार, माल भी किया जब्त

दमोह के जबेरा थाना प्रभारी रविन्द्र बागरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले लूट की घटना घटित हुई थी। रात को फरियादी बाइक से आ रहे थे। तभी चार लोगों ने आंखों में मिर्ची छोंककर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम घटित कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है एवं लूटा हुआ माल भी जब्त कर लिया गया है। एक आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी भी जल्द से जल्द की जाएगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
दमोह-जबलपुर हाईवे लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, लूटा गया माल भी किया बरामद - MP Breaking News