दमोह जनपद सीईओ के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी, हटाने की मांग

दमोह जनपद सीईओ के खिलाफ लामबंद हुए कर्मचारी, हटाने की मांग

गणेश अग्रवाल/दमोह। दमोह जनपद के सीईओ की कार्यप्रणाली से परेशान होकर जनपद पंचायत दमोह के कर्मचारियों ने एकमत होकर जनपद पंचायत सीईओ को हटाने की मांग की है। जनपद के कर्मचारियों ने पहले कार्यालय खाली कर नारेबाजी की और फिर सभी लामबंद होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मामले की शिकायत कलेक्टर से की।

सीईओ के पद पर पदस्थ राजभर पटेल इन दिनों जनपद पंचायत के कर्मचारियों सचिव एवं सरपंच संगठनों के निशाने पर हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि सीईओ इनसे अभद्रता से बात करते हैं और हिटलर जैसा सलूक करते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि काम पूरा करने के बाद भी सीईओ बेवजह खामियां निकालते हैं और कभी लेट हो जाने पर दुर्व्यवहार करते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जनपद कार्यालय रात नौ बजे तक संचालित किया जाता है और महिला कर्मचारियों को भी इतनी रात तक काम करने के लिये मजबूर किया जाता है। इन्हीं शिकायतों के कारण कर्मचारी जनपद सीईओ को हटाने की मांग कर रहे हैं।

हालांकि जनपद सीईओ सारे आरोपों को नकारते हुए कह रहे हैं कि वो ईमानदारी से काम कर रहे हैं और सभी कर्मचारियों से नियमों का पालन करने को कहते हैं इसीलिये सब उनके खिलाफ एकजुट हो गए हैं। इस मामले में कलेक्टर ने कहा है कि उनके पास कर्मचारियों की शिकायत पहुंची है और वो पूरी जांच करने के बाद उचित कार्रवाई करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews