दमोह में शराब दुकान पर हमला, फ्री शराब और गुंडा टैक्स नहीं मिलने पर बदमाशों ने कर्मचारियों से की मारपीट

दमोह के हटा नाका इलाके में एक लाइसेंसी शराब दुकान पर 10 से 15 बदमाशों ने हमला कर जमकर तोड़फोड़ की है। दरअसल कर्मचारियों का आरोप है कि पहले आरोपियों ने फ्री शराब और गुंडा टैक्स की मांग की वहीं मना करने पर कुछ देर बाद हथियारों के साथ लौटकर हमला कर दिया।
दमोह में शराब दुकान पर हमला, फ्री शराब और गुंडा टैक्स नहीं मिलने पर बदमाशों ने कर्मचारियों से की मारपीट

दमोह जिले में अपराध से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल देहात थाना क्षेत्र के हटा नाका स्थित एक लाइसेंसी शराब दुकान पर देर रात कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। वहीं आरोप है कि इन बदमाशों ने दुकान में घुसकर शराब की बोतलें तोड़ीं, फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

दरअसल घटना में घायल कर्मचारियों के मुताबिक शुरुआत मामूली विवाद से हुई थी। तीन युवक शराब खरीदने दुकान पर पहुंचे थे। कर्मचारियों ने उनकी कार गलत तरीके से खड़ी होने पर हटाने के लिए कहा था। वहीं इसी बात पर विवाद बढ़ गया। कर्मचारियों का आरोप है कि युवकों ने फ्री शराब और गुंडा टैक्स के रूप में नकदी की मांग की। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद कई अन्य लोगों के साथ वापस लौटे और हमला कर दिया।

धारदार हथियार लेकर पहुंचे आरोपी

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों और कर्मचारियों के अनुसार कुछ ही देर में 10 से 15 लोग अलग-अलग वाहनों से शराब दुकान पहुंचे। दरअसल उनके हाथों में डंडे, बेसबॉल बैट और धारदार हथियार थे। आरोप है कि उन्होंने आते ही दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शराब की कई बोतलें फोड़ दी गईं काउंटर और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया गया। बीच-बचाव करने वाले कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई जिससे कुछ कर्मचारी घायल हो गए।

करीब 2 से 2.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ

दरअसल दुकान प्रबंधन का कहना है कि इस घटना में करीब 2 से 2.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान में हुए नुकसान और कर्मचारियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल कर्मचारियों का इलाज कराया गया है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

दमोह पुलिस जांच में जुटी

वहीं घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में शामिल सभी लोग कौन थे और वे किस उद्देश्य से बड़ी संख्या में वहां पहुंचे थे। दरअसल सीएसपी दमोह एच आर पांडे का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews