दमोह: प्रेम प्रसंग बना मौत का कारण, पड़ोसियों ने की चाकू मारकर युवक की हत्या

दमोह: प्रेम प्रसंग बना मौत का कारण, पड़ोसियों ने की चाकू मारकर युवक की हत्या

दमोह, आशीष कुमार जैन। मध्यप्रदेश के दमोह शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, शनिवार सुबह  दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पठानी मुहल्ला अजमेरी गार्डन के सामने  एक युवक की चाकू मारकर हत्या दी गई, जिससे आस पास के इलाके में सनसनी मच चुकी है। आज  सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के अजमेरी गार्डन के समीप तीन युवकों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या की वजह पुराना विवाद और प्रेम प्रसंग (love affair) बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों को मिलेगी एक और गुड न्यूज! सैलरी में होगी 96000 तक बढोतरी, जानें कैसे?

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत अजमेरी गार्डन के समीप रहने वाले नसीर खान का नाती आमीन पुत्र कलीम खान निवासी गौरझामर जिला सागर जो कि दमोह में ही रह रहा था और घर के समीप (near) ही स्थित इंडियन गैस एजेंसी (Indian gas agency) में काम करता था। शनिवार की सुबह वह अपनी बाइक से सब्जी मंडी से आ रहा था कि उसके घर के सामने ही रहने वाले इरशाद उर्फ़ गबड़ू, शकील, इमरान ने गाड़ी पर चलते ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसी के घर के सामने चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार बताये जा रहे है।

घटना की जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस और एडिशनल एसपी सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुचे और मामले की जाँच में जुटे है। वही युवक के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया है पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौपा जायेगा। वही पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews