Damoh News : भू माफियाओं के अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी जमीन कराई कब्जा मुक्त

कब्जेधारियों के रसूख के चलते इलाके के लोग इन कब्जों का विरोध नही कर पा रहे थे। लेकिन जब जिले में मुहिम चली तो अब बुलडोजर कार्रवाई हुई है। बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में जारी अतिक्रमण विरोधी मुहिम के बीच दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को बुधवार दोपहर हटाया गया। इस दौरान कोई विवाद की स्थिति नहीं बने, इसलिए पांच थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और दो जेसीबी मशीन से अतिक्रमण गिराने की कार्रवाई की गई।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि आज मारुताल स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए बुलडोजर चलाया गया है। इंडस्ट्रियल एरिया में अनिसुर रहमान और मासूम खान नाम के शख्स ने करीब तेरह हजार वर्गफुट एरिया में कब्जा किया हुआ था, ये सरकारी जमीन हैं और यहां बाकायदा फार्म हाउस का निर्माण था। सरकारी कीमत के मुताबिक एक करोड़ से ज्यादा की ये जमीन थी।

[dgv_vimeo_video id=”962146552″]

कब्जेधारियों के रसूख के चलते इलाके के लोग इन कब्जों का विरोध नही कर पा रहे थे। लेकिन जब जिले में मुहिम चली तो अब बुलडोजर कार्रवाई हुई है। बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस बल के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। वहीं एसडीएम के मुताबिक इस इलाके में अभी कार्रवाई जारी रहेगी।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”962147050″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews