Damoh News : प्रशासन की सार्थक कोशिश, साइकिल पर सवार हुए कलेक्टर, दिया ये संदेश

Damoh News : प्रशासन की सार्थक कोशिश, साइकिल पर सवार हुए कलेक्टर, दिया ये संदेश

Damoh News : कभी देश भर में सबसे गंदे शहर की फेहरिस्त में नम्बर वन पर रहे दमोह को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने की लगातार पहल की जा रही हैं तो प्रशासन भी हर संभव कोशिश कर रहा है। लगातार किये जा रहे प्रयासों के बीच चैत्र नवरात्र के शुभारंभ और हिंदू नव वर्ष के पहले दिन यानी बुधवार को सुबह से स्वच्छ दमोह सुंदर दमोह के नारे के साथ जिले के कलेक्टर एस कृष्ण चेतन्य साइकिल पर सवार होकर शहर की सड़कों पर निकले और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

साइकिल पर सवार हुए कलेक्टर

दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और नगर पालिका ने स्वच्छता को लेकर एक साइकिल रैली का आयोजन किया था रैली का शुभारंभ करने कलेक्टर को बुलाया गया था, और कलेक्टर इस काम के लिए पहुंचे भी लेकिन एक अच्छे संकल्प के साथ निकाली जा रही रैली में वो खुद को रोक नही पाये और रैली को हरी झंडी दिखाकर उन्होंने खुद भी साइकिल उठायी और स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ सड़क पर निकल पड़े। बड़ी संख्या में शामिल हुए प्रतिभागियों ने लोगों को जागरूक किया।

[dgv_vimeo_video id=”810475591″]

[dgv_vimeo_video id=”810475960″]

इस मौके पर एस बी आई के चीफ जनरल मैनेजर विनोद मिश्रा ने कलेक्टर दमोह के प्रतिभागी बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे बड़ी बात नही हो सकती कि जिले के सबसे बड़े अफसर जमीनी कोशिश कर रहे हैं। वहीं कलेक्टर चेतन्य ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में दमोह स्वच्छता के मामले में और बेहतर प्रदर्शन करेगा।

दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”810476248″]

[dgv_vimeo_video id=”810476575″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews