
Damoh Election News : मध्यप्रदेश में इलेक्शन मोड़ पर आ चुके सियासी दल अब खुलकर तीरों की बौछार कर रहे हैं। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाया है।
भाजपा सरकार को किया कटघरे में खड़ा
पूर्व केंद्रीय मंत्री यादव के मुताबिक अडानी पी एम मोदी के सगे भाई की तरह है इसलिए वो और उनकी सरकार चुप है। दमोह पहुंचे अरुण यादव ने प्रदेश और देश की सरकार पर जमकर हमले बोले, उन्होंने बीबीसी के दफ्तर पर हुई कार्यवाही को लेकर देश की सरकार और भाजपा को कटघरे में खड़ा किया।
[dgv_vimeo_video id=”798793576″]
साल 2018 के चुनाव में सूबे में बनी कांग्रेस सरकार और फिर हुए उलटफेर को लेकर यादव के मन मे मलाल है और घर के भेदियो को इसकी वजह बताकर वो शिवराज सरकार को शवराज सरकार बता रहे हैं। बुंदेलखंड के कद्दावर कांग्रेस नेता राजा पटेरया को लेकर अरुण यादव का कहना है कि पटेरया को बेवजह जेल में रखा गया है और ये सरकार की गुंडागर्दी है।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”798795627″]
[dgv_vimeo_video id=”798796683″]
