
Damoh News : मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम अल्प प्रवास पर दमोह पहुंचे। जहां पर उन्होंने संसद भवन के शुभारंभ मौके पर विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दो बातें कहकर वे सवाल पूछना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा भवन के भूमिपूजन पर माननीय सोनिया गांधी को वहां की सरकार ने किस हैसियत से आमंत्रित किया था।
उन्होंने कहा कि कुछ महीनों पहले महामहिम राष्ट्रपति जी के चुनाव के वक्त यही सभी पार्टियां महामहिम के प्रति किस तरह की भाषा का प्रयोग कर रही थी, और अब महामहिम के प्रति उनका प्रेम जाग रहा है। यह विपक्षी पार्टियां केवल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विरोध करना चाहती हैं।
[dgv_vimeo_video id=”830979174″]
उन्होंने नए संसद भवन में सैंगोल यानी राजदंड की स्थापना पर भी आजादी के बाद काबिज हुई कांग्रेस पर तीखे सवाल और तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”830979329″]
