
Damoh News : मध्य प्रदेश में भी बड़े किसान आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हुई है, आज एमपी के हर जिला मुख्यालय पर किसानों ने धरना दिया है और सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। दमोह में भारतीय किसान संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में 2700 रुपए क्विंटल गेहूं और 3100 रुपए क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की थी। इसी मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर किसानों ने धरना दिया है। हाल ही में तेज बारिश व ओलावृष्टि के कारण किसानों की फैसले पूरी तरह बर्बाद हो गई है। जिसका जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।
[dgv_vimeo_video id=”919632060″]
[dgv_vimeo_video id=”919631364″]
किसान संघ के मूताबिक सरकार एमएसपी के अपने वादे को पूरा नही कर रही है, सूबे में नई सरकार और नए मुख्यमंत्री से किसानों को उम्मीद थी। लेकिन सरकार ने वादाखिलाफी की है। दमोह में बीते दिनों हुई बारिश और ओला पाला की वजह से भी किसानों की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है लेकिन प्रशासन ने अभी तक सर्वे भी शुरू नही किया है। किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि उनकी मांगे नही मानी गई तो सूबे में बड़ा आंदोलन होगा।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”919631609″]
