Damoh News : बसपा की दबंग विधायक ने पुलिस को सुनाई खरी-खोटी, जानें क्या मामला

Damoh News : बसपा की दबंग विधायक ने पुलिस को सुनाई खरी-खोटी, जानें क्या मामला

Damoh News : अक्सर अपने कारनामों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली दमोह जिले के पथरिया से बीएसपी की दबंग विधायक रामबाई सिंह का एक और मामला सामने आया है जब बीच सड़क लोगों के हुजूम के बीच महिला विधायक रामबाई ने पुलिस अधिकारी से लोगों के पैसे वापस दिलाये है। ये पैसे पुलिस वाले लोगों के वाहन चेक कर चालान काटने वाले थे।

यह है पूरा मामला

दरअसल बसपा विधायक रामबाई अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थी इसी बीच बटियागढ़ से मगरोन कस्बे के बीच पुलिस वाले सड़क से निकल रहे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, इस चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट लगाए लोगों के चालान काटे जा रहे थे, काफी देर से ये चलानी कार्रवाई चल रही थी इसी बीच बीएसपी विधायक की गाड़ी इस जगह पर पहुंची, रामबाई ने लोगों की भीड़ देखी तो वो अपनी गाड़ी से उतरी और लोगों की शिकायतें सुनकर आपा खो बैठी। पहले तो उन्होंने चालान काट रहे पुलिस अधिकारी को जमकर खरी खोटी सुनाई सिस्टम पर सवाल उठाए और फिर जिन लोगों के चालान काट कर पुलिस ने पैसे लिए थे वो पैसे भी वापस कराए, इतना ही नही विधायक ने पुलिस टीम को उंस जगह से वापस भी करा दिया और पुलिस वालों को चेकिंग अभियान खत्म कर रवानगी लेनी पड़ी।

[dgv_vimeo_video id=”829092885″]

विधायक का ये कारनामा और उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बसपा विधायक का ये रूप नया नही है बल्कि इससे पहले भी रामबाई जनता के बीच कभी सरपंच से तो कभी कृषि मंडी में किसानों को पैसे वापस दिला चुकी है लेकिन इस बार पुलिस अधिकारी से पैसे वापिस दिलाने का मामला बड़ा हो गया है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”829094822″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews