
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में कल से हो रही भारी बारिश के बाद अब हालात बिगड़ने लगे हैं, आम तौर पर ये बारिश की शुरुआत है लेकिन शुरुआती दौर में ही जिले में स्थिति सामान्य नही है। ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव के बाद अब शहरी क्षेत्रों में भी पानी लोगों की समस्या का कारण बन रहा है।
शहरी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
बता दें कि जिला मुख्यालय पर अधिकांश जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शहर का बस स्टेंड और यहां बना काम्प्लेक्स तालाव की शक्ल में आ गया है तो दुकानों में पानी भर गया है, यही आलम दमोह के बर्तन बाजार और नया बाजार क्षेत्र में जहां सड़को का पानी लोगो की दुकानों और घरो में भरा हुआ है। शहर के मागंज 3 और फुटेरा वार्ड में भी लोग बरसात के पानी से परेशान है। कई घरों की गृहस्थी खराब हो गईं है। जलभराव के अलावा पूरे इलाके में ब्लैक आउट की स्थिति भी बनी हुई है।
[dgv_vimeo_video id=”983186906″]
[dgv_vimeo_video id=”983187527″]
शहरी इलाके में लगभग 70 फीसदी क्षेत्र में बिजली आपूर्ती करीब 5 घण्टे से प्रभावित है। इन हालातों ने स्थानीय प्रशासन की बारिश को लेकर की गई तैयारियों की कलई भी खोल कर रख दी है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”983187828″]
[dgv_vimeo_video id=”983188456″]
