
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ी ख़बर है। जहां एक प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान जमकर विवाद हुआ लोगों में आपस में लात घुसे चले तो पत्थर भी बरसे। हालातों को काबू में करने के लिये बड़ी संख्या में पुलिस बल यहाँ तैनात करना पड़ा वही प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, इन दिनों दमोह शहर में अस्थायी अतिक्रमण हटाने की मुहिम चल रही है, प्रशासन का बुलडोजर शहर के बाजारों में फैले अतिक्रमण को हटाने का काम कर रहा है। सोमवार की शाम शहर के स्टेशन चौराहे से तीन गुल्ली मार्ग पर बुलडोजर अतिक्रमण गिरा रहा था। इसी बीच लोगों में विवाद हो गया, इस विवाद की वजह थी कि अधिकारियों ने कुछ पक्के निर्माण को गिराने की बजाए अतिक्रमणकारी को एक दिन का वक़्त दे दिया कि वो खुद गिरा ले जबकि उसके ठीक बाजू वाला अतिक्रमण गिरा दिया गया।
[dgv_vimeo_video id=”948395874″]
[dgv_vimeo_video id=”948396255″]
[dgv_vimeo_video id=”948396532″]
इस बात को लेकर अधिकारियों से बहस बाजी चल रही थी और अचानक दोनो पक्ष आपस मे भिड़ गए। फिर क्या था जमकर बबाल खड़ा हो गया, सड़क पर ही लात घुसे चलने लगे और फिर आसपास पड़े पत्थर भी बरसने लगे। जो पुलिस बल मौके पर था उसने स्थिति संभालने की कोशिश की और फिर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी यहाँ तैनात किए गए हैं और हालातो पर काबू पाया गया है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि नियमगत कब्जे हटाये जा रहे हैं जिसे लेकर लोगों मे आपस मे विवाद के हालात बने फिलहाल शांति है और किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नही की हैं।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”948396797″]
[dgv_vimeo_video id=”948397109″]
