Damoh News : पथरिया में रेलवे क्रॉसिंग पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से बड़ी खबर है। जहां एक आदिवासी युवक की लाश मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई है, और इलाके में तनाव बना हुआ है। मामला जिले के पथरिया थाने से सामने आया है। जहां रेलवे ट्रेक पर एक युवक की लाश मिलने के बाद रेलवे ने पथरिया थाने को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पतासाजी के बाद मृतक की शिनाख्त इसी थाना क्षेत्र के जमुनिया गाँव के कामेश गोंड के रूप में हुई तो उसके परिजनों को खबर की गई। पहले ये मामला सिर्फ ट्रेन हादसे का लग रहा था लेकिन परिवार वालो के आने के बाद मामला पलट गया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल कामेश के घर पर आज एक वैवाहिक आयोजन था जिसे लेकर को कल पथरिया बाजार खरीदी करने आया था उसके साथ एक और युवक था जो कल से घर नही पहुँचे थे, परिजन सामने आए तो उन्होंने बताया कि पथरिया क्षेत्र के कुछ दबंगों ने उन्हें रात में फोन करके बताया था कि उन्होंने कामेश के साथ मारपीट की है और भगा दिया है। परिजन उसके आने का इंतज़ार रहे थे लेकिन सुबह होते ही उसकी लाश रेलवे ट्रेक पर मिली, कामेश के साथ गायब हुए दूसरा युवक दोपहर को सामने आया तो उसने पूरी कहानी सुनाई की पहले दबंगो ने दोनों के साथ जमकर मारपीट की वो जैसे तैसे भागने में कामयाब हुए लेकिन लोगो ने कामेश को मारकर उसकी लाश को ट्रेक पर फेंक दिया। पथरिया पुलिस थाने में पीड़ित परिवार के साथ लोगो ने जमकर हंगामा किया। फिलहाल पुलिस इस नतीजे पर नही पहुंची है कि कामेश की हत्या हुई है या फिर एक्सीडेंट सुसाइड जैसा कोई मामला है।

[dgv_vimeo_video id=”935915731″]

[dgv_vimeo_video id=”935916030″]

[dgv_vimeo_video id=”935916639″]

थाना प्रभारी सुधीर बेगी के मुताबिक रेलवे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी मामला दर्ज किया गया है जांच चल रही है और जांच में जो तथ्य आएंगे उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”935915422″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews